फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आरोग्य मेले में 3195 लोगों का इलाज

विज्ञापन
मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में मरीजों का उपचार करते चिकि
विज्ञापन
बलिया। जिले के 72 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। आरोग्य मेला के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. योगेंद्र दास ने बताया कि 3195 मरीजों का इलाज हुआ। जिसमें गंभीर हालत में मिले 10 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

चितबड़ागांव न्यू पीएचसी पर रविवार को लगे जन आरोग्य मेले में सर्दी, जुकाम, उल्टी दस्त, फंगल इंफेक्शन, सांस लेने में परेशानी, तेज बुखार के ज्यादा मरीज पहुंचे। मेले के लिए नामित चिकित्सक डॉ. अभिषेक राय सुबह 11:40 बजे तक अस्पताल नहीं पहुंचे थे।
डॉक्टर की अनुपस्थिति में स्टाफ नर्स पूजा कुमारी ने मरीजों का उपचार कर दवा का वितरण किया। फार्मासिस्ट विनय कुमार, एएनएम राधिका देवी एवं आभा वर्मा भी नहीं पहुंची थीं। मेले में लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विमलेश कुमार उपस्थित रहे। सीएचसी नरहीं के प्रभारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि डॉक्टर व फार्मासिस्ट रास्ते में हैं। कुछ देर में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

इंदरपुर संवाददाता के अनुसार न्यू पीएचसी बछईपुर पर डाॅ. आशीष चौहान ने मरीजों का परीक्षण कर दवा दी। बताया कि इस समय वायरल फीवर के मरीज ज्यादा आ रहें हैं। उन्होंने 60 मरीजों का उपचार किया। न्यू पीएचसी खंदवा पर डाॅ. सुनीता सिंह व न्यू पीएचसी कसौंडर पर डाॅ. राजेश यादव ने मरीजों का इलाज किया। यहां भी वायरल फीवर के मरीजों की संख्या अधिक रही।
नगरा संवाददाता के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेला में 36 मरीजों का इलाज डॉॅक्टर गोविंद सोनकर ने किया। मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां उपलब्ध कराई। खराब मौसम के कारण वायरल बुखार, खाँसी, जुकाम के मरीज अधिक रहे। इस मौके पर होम्योपैथ के डॉ. अभिमन्यु यादव, फार्मासिस्ट प्रमोद पटेल, मिथिलेश सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें