फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें दिन भी जारी रहा अधिवक्ताओं का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सातवें दिन गुरुवार को भी जारी रहा तहसील बार एसोसिएशन बैरिया इकाई का क्रमिक अनशन। क्रमिक अनशन के दौरान अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ता अभी भी डटे हुए हैं। बैरिया के क्रमिक अनशन के चलते पूरे जनपद के राजस्व न्यायालयों का कामकाज ठप है, क्योंकि जनपदभर के राजस्व न्यायालयों के अधिवक्ता बैरिया के अधिवक्ताओं के समर्थन में उतर आए हैं। इससे लोगों को घोर असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

बैरिया तहसील बार एसोसिएशन ने एक स्वर में कहा है कि जब तक उपजिलाधिकारी व तहसीलदार का स्थानांतरण बैरिया से अन्यत्र नहीं किया जाएगा, तब तक हमारा अनशन जारी रहेगा। क्रमिक अनशन में अध्यक्ष रुद्रदेव कुंवर, बसंत कुमार पांडेय, देवेंद्र मिश्र, शिवजी सिंह, रमेश सिंह, रामनिवास सिंह, मिथिलेश पांडेय, अशोक कुमार तिवारी, चंद्रशेखर यादव, गौरीशंकर पांडेय, राजेंद्र प्रसाद सिंह, पप्पू तिवारी, विनय कुमार सिंह, बब्लू भारती, श्यामबिहारी उपाध्याय, ददन यादव, अरुण श्रीवास्तव, कृष्णानंद सिंह, योगेंद्र पांडेय, संजय सिंह, रामप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें