सहतवार। क्षेत्र के ग्राम सभा खानपुर में घर पर छुट्टी लेकर आया सेना के जवान की अचानक मौत से पूरे गांव में मातम है। सूचना पर पहुंची सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खानपुर निवासी भालरा ( जम्मू काश्मीर) में थल सेना में कार्यरत बृजबिहारी यादव (40) पुत्र अर्जुन यादव नौ अप्रैल को छुट्टी लेकर आए थे। रविवार को दिन मे दो बजे के करीब अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। घर वाले इलाज के लिए बलिया हास्पिटल ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बृजबिहारी के मौत से मातम की खबर सुनते ही पूरे गांव मे कोहराम मच गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बृजबिहारी का अंतिम संस्कार मझौवा घाट पर किया गया जहां मुखाग्नि उनके पुत्र राहुल ने दी।