फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर में उतरा करंट, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में शनिवार को देर शाम आई बारात के ट्रैक्टर पर बंधा डीजे की बांस हाईटेंशन तार से संपर्क हो गया और ट्रैक्टर में करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन किशोर घायल हो गए। ट्रैक्टर में भी आग लग गई जिससे उसके टायर जल गए। सभी को ग्रामीणों ने सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। मृतक को अन्त्य परीक्षण के लिए भेजा गया जबकि तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि लालगंज गांव निवासी गोरख गुप्ता के नतिनी की बरात बैरिया गांव के रामजी गुप्ता के यहां से शनिवार को आई थी। बरात दरवाजे पर लगाते समय डीजे की धुन पर युवक नाचते हुए दरवाजे के तरफ जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में ट्रैक्टर पर डीजे के लिए बंधे बांस से हाईटेंशन तार फंस गया और करंट ट्रैक्टर में उतर गया। ट्रैक्टर पर मौजूद लालगंज निवासी रोहित गुप्ता (19) पुत्र शिवजी, बिट्टू (13) पुत्र सुभाष गुप्ता, अर्जुन (12)पुत्र सतेंद्र, किसुन कुमार (14) पुत्र शिवजी करंट से अचेत हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह हाईटेंशन तार में फंसे चारों को इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य तीनों किशोरों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही एसओ दोकटी दिग्विजय सिंह, एसआई राज कपूर सिंह, एसओ रेवती राकेश सिंह, एसओ बैरिया एसी त्रिपाठी के अलावा क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें