बलिया। नगर में यातायात व्यवस्था की निगरानी में लगे कर्मचारियों की मुस्तैदी देखने के लिए सीओ सिटी/ यातायात नोडल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने ई-रिक्शा से नगर में भ्रमण किया। इस दौरान कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात दिखे। लेकिन माल गोदाम व स्टेशन पर दो-चार टेंपो वाले सवारी बैठाते दिखे। जिसके बाद सीओ सिटी ने सतनी सराय चौकी प्रभारी व जापलिनगंज चौकी प्रभारी को निर्देशित किया कि माल गोदाम व स्टेशन से सवारी बैठाने वाले टेम्पो चालक के विरुद्ध कार्रवाई करें। कहा कि निर्धारित स्टैंड से ही सवारी सवारी बोझने के लिए निर्देशित करें। जिससे नगर में जाम कि स्थिति उत्पन्न न हो सके।
नगर के विभिन्न चौराहों पर कर्मचारी तैनात है या नहीं। नगर में वाहन सवारी तो नहीं बोझ रहे है। इन सबकी पड़ताल करने के लिए सीओ सिटी/ यातायात नोडल अधिकारी ने नगर में ई-रिक्शा से नगर में भ्रमण किया। इस दौरान कर्मचारी तो ड्यूटी पर तैनात तो दिखे। लेकिन कुछ टेम्पो चालक स्टेशन व मालगोदाम से सवारी बैठाते नजर आए। जिसके बाद सीओ सिटी ने सतनी सराय व जापलिनगंज चौकी प्रभारी को स्टेशन व माल गोदाम से सवारी बैठाने वाले टेम्पो चालकों के विरूद्घ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा कि निर्धारित स्टैंड से ही सवारी बैठाया जाय। किसी भी सूरत में नगर में सवारी बैठाने की छूट बर्दास्त नहीं की जाएगी।