फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी के निरीक्षण में मिली कई अनियमितताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बतौर पर्यवेक्षक व नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। शनिवार को हुई परीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया जिसमें बड़े पैमाने पर अनियमितता मिलीं। नोडल अधिकारी ने इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी व शासन को भेजा है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने रामशरण सिंह ने टीम के साथ रामदास इंटर कॉलेज भीमपुरा का निरीक्षण किया। यहां आठ में से केवल एक कमरे में ही दो कक्ष निरीक्षक थे जबकि अन्य में एक-एक कक्ष निरीक्षक थे।
इस बाबत केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि उन्होंने लिपिक को 18 फरवरी को ही खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखने को कहा लेकिन नहीं लिखा। परीक्षा केंद्र के उत्तर व पूर्व दिशा की ओर चहारदीवारी अपूर्ण थी। यह भी जानकारी मिली कि चाहरदीवारी व प्रथम तल पर दीवार नहीं होने के कारण स्कूल से सटे रामदास डिग्री कॉलेज सिकरिया के परिसर व भवन से उत्तर पुस्तिकाएं लिखवाकर बंडलो में लगवाया जा रहा है। इसके चलते यह परीक्षा केंद्र पूरी तरह असुरक्षित है। चेतावनी दी गई कि 25 फरवरी तक चाहरदीवारी व दीवार नहीं बनने पर केंद्र व्यवस्थापक व प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आठ परीक्षार्थियों को उपस्थित दिखाया गया था लेकिन अनुपस्थित प्रपत्र पर अंकित नहीं किया गया था इन आठ परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं केंद्र पर नहीं मिली। इससे साफ है कि इन परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं बाहर से लिखवाकर बंडल में सील पैक कराई जाती। इसके बाद टीम तिलेश्वरी देवी बालिका हाईस्कूल गौरापतोई व तिलेश्वरी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज गौरापतोई पर पहुंची।
विज्ञापन

यहां नोडल अधिकारी ने पाया कि दोनों परीक्षा केंद्र के स्कूल एक ही परिसर में हैं। यहां केवल एक सहायक अध्यापिका चंदा सिंह परीक्षा शुुरु होने से तिलेश्वरी देवी बालिका हाईस्कूल गौरापतोई पर कक्ष निरीक्षक के तौर पर कार्यरत रही शेष कक्ष निरीक्षक एक ही प्रबंधक की ओर से संचालित तिलेश्वरी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज के शिक्षक हैं। पांच कमरों में केवल एक-एक कक्ष निरीक्षक ही थे। परीक्षार्थियों को नकल कराई गई थी क्योंकि अधिकांश के उत्तर एक जैसे थे। तिलेश्वरी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज के सात कमरों में सीटिंग प्लान नियमानुसार नहीं थी। प्रधानाचार्य कक्ष के बगल में शौचालय में सामाजिक विज्ञान के गाइड के सैकड़ों पन्ने पाए गए।
इस बाबत केंद्र व्यवस्थापक विजयी राम द्वारा समुचित उत्तर नहीं दिया गया। इससे साफ है कि यहां नकल कराई गई है। एक ही परिसर में दो केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे और सही रिकार्डिंग भी नहीं कर रहे थे। तिलेश्वरी देवी बालिका हाईस्कूल में सीसीटीवी कैमरे एक्टीवेट नहीं थे। कहा कि दोनों स्कूलों के बीच चाहरदीवारी नहीं होने से सीमा का तय नहीं हो रहा था। इन दोनों में किसी को ही केंद्र बनाया जाना चाहिए था। नोडल अधिकारी निरीक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी व शासन को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें