फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्डप परीक्षा में रहे पूरी सख्ती: जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सात फरवरी गुरुवार से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने बुधवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। अधिकारियों को निर्देश कि माहौल ऐसा बने कि नकल करने या कराने की कोई हिम्मत भी न कर सके। इसके बावजूद भी अगर कोई नकल करते या कराते हुए मिल जाए तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने शासन की मंशा से अवगत कराते हुए स्पष्ट किया कि पूरी शुुचिता के साथ बोर्ड परीक्षा करानी है। अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर सशस्त्र बल के साथ ही डायल- 100 पुलिस की तैनाती रहेगी। डीआईओएस भास्कर ने परीक्षा की तैयारियों के बारे में बताया। बैठक में सभी एसडीएम, बीएसए संतोष राय, केके राय, तिलकधारी आदि रहे।
विज्ञापन

शिक्षकों की हड़ताल को लेकर जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है। शासन के निर्देश के क्रम में उन्होंने सभी विभागाध्यक्ष को अपने कर्मचारियों की ड्यूटी पर नजर रखने को कहा है। स्पष्ट किया है कि अगर कोई कर्मचारी हड़ताल में शामिल होता है तो नो वर्क नो पे का सिद्धांत लागू होगा। यानी हड़ताल अवधि का वेतन काट दिया जाएगा। यह भी बताया है कि कर्मचारी सेवक आचरण नियमावली के अनुसार कोई भी कर्मचारी न हड़ताल करेगा और न ही कार्य धीरे करने या अन्य कर्मी को करने के लिए उकसाएगा। अगर ऐसा कोई करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई कर्मचारी धरना प्रदर्शन या हड़ताल में जाने के लिए अवकाश मांगता है तो कतई स्वीकृत न किया जाए।

आज यानि सात फरवरी से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी। इसको लेकर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए 27 सेक्टर, छह जोनल व 24 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है। केंद्रों पर प्रश्नपत्र भी पहुंचा दिए गए हैं।
विज्ञापन

ीइस साल हाईस्कूल के कुल 87354 व इंटरमीडिएट के कुल 84232 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 234 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें एक राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त 69 व वित्तविहीन 164 विद्यालय हैं। हालांकि पिछले साल की अपेक्षा इस साल 40 परीक्षा केंद्र कम बने हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र की मानें तो नकलविहीन परीक्षा के लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया कि नकलवरिहीन परीक्षा के लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जा चुका है। इसके लिए कुल 27 सेक्टर व छह जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कुल 24 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं। यह अतिसंवेदनशील केंद्र रसड़ा, बैरिया, बेल्थरारोड, भीमपुरा व नगरा क्षेत्र में हैं। बताया कि केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचाने का काम पूरा हो चुका है। जिला विद्यालय निरीक्षक का मानना है कि मुख्य परीक्षा 12 फरवरी से शुरु होगी। बताया कि सात को संगीत गायन, आठ को कृषि विषय की परीक्षा है जबकि नौ से 11 फरवरी तक कोई परीक्षा नहीं है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें