फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव पर लटकी कार्रवाई की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नवानगर ब्लॉक के कटघरा के सचिव पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। कुछ दिनों पहले नोडल अधिकारी की चौपाल में ग्रामीणों ने आवास आवंटन में घूस लेने का आरोप लगाया था। सीडीओ ने मामले की जांच डीडीओ को दी है।
विज्ञापन

28 जनवरी को जिले के नोडल अधिकारी अध्यक्ष एवं प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश संतोष कुमार राय पहुंचे थे। उन्होंने जनपद के विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद नवानगर ब्लॉक के कटघरा गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में ग्रामीणों ने गांव के सचिव पर आरोप लगाया कि आवास के चयन में इनके द्वारा रिश्वत के रूप में पैसा लिया जाता है। नोडल अधिकारी ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिया था। नोडल अधिकारी के निर्देश पर सीडीओ बद्री नाथ सिंह ने इस मामले में जहां बीडीओ से जांच कर तीन दिनों में रिपोर्ट देने को कहा। सीडीओ ने यह भी कहा है कि आवास योजना से संबंधित लाभार्थियों का बयान भी रिपोर्ट में दर्ज करें। वहीं, सीडीओ ने इस प्रकरण में डीआरडीए के परियोजना निदेशक को भी सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सीडीओ के निर्देश के बाद नवानगर ब्लॉक के कटघरा ग्राम पंचायत में तैनात ग्राम विकास अधिकारी राम पुकार राम पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। इसको लेकर विकास विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
इनसेट...
नवानगर ब्लॉक के कटघरा गांव में तैनात सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं। इसकी जांच उपायुक्त मनरेगा की ओर से की जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलते ही संबंधित ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शशिमौलि मिश्रा
डीडीओ, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें