सिकंदरपुर। कस्बा स्थित बाजार मोड़ के समीप रविवार की दोपहर बाइक व साइकल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के वीरपुरा गांव निवासी जय प्रकाश (25) अपने बाबा के अंतिम संस्कार में अपने मामा ओम प्रकाश (45) निवासी तिरनई खिजीरपुर थाना उभाव के साथ बाइक से कथौड़ा शामिल होने के लिए जा रहा था। जैैसे ही वह बाजार मोड़ के पास पहुंचा कि सिकंदरपुर कस्बा के गंदी मुहल्ला निवासी इस्माइल (60) की साइकल से टक्कर हो गई, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पास मौजूद लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां जयप्रकाश व ओमप्रकाश की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।