बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट ) के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक कुंवर सिंह चौराहा स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वावधान में 25 से 27 तक चलाए जाने वाले आंदोलन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर निर्णय लिया गया है कि सभी अध्यापक और कर्मचारी अपने विद्यालयों को बंद करके कलेक्ट्रेट में पहुंचकर प्रतिदिन आंदोलन को मजबूत करेंगे। इस मौके पर केपी सिंह, राजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जितेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, अनिल कुमार, संदीप चौरसिया, हरिहर मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, अनिल सिंह, अजीत सिंह, राजीव रंजन आदि मौजूद रहे।