फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडार व ब्रेकर की मांग को लेकर किया चक्काजाम, आवागमन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह (बलिया)। आए दिन हो रही दुर्घटना से आजिज क्षेत्र की जनता ने डिवाइडर व ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को मैरिटार चौराहे पर लगभग तीन घंटे सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बाढ़ में गए तहसीलदार बांसडीह से फोन पर वार्ता कराकर पत्रक लिया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

बांसडीह सुखपुरा मार्ग पर आए दिन सड़क दुुर्घटना होती है। अभी तक इस सड़क का कार्य अधूरा पड़ा है। चाहे बांसडीह फेफना मार्ग हो या बांसडीह मनियर मार्ग। इस चौराहे से बांसडीह बेरुआरबारी मार्ग, नारायणपुर बघौता मार्ग पर आवागमन रहता है। यहां विगत कई महीनों से लगातार एक्सीडेंट होता रहता है और इसी को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने चौराहे को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक कोई जिलाधिकारी नहीं आएंगे तब तक जाम उसी तरह रहेंगे। लेकिन प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी ने नाराज लोगों को समझा बुझा कर बाढ़ राहत में गए बांसडीह तहसीलदार शिवसागर दुबे से दूरभाष पर वार्ता कराई। जब तहसीलदार शिवसागर दुबे ने जमाकर्ताओं से 15 दिन का समय मांग उनकी मांगों को पूरा करने को कहा तब जा कर ग्रामीणों ने पत्रक जिलाधिकारी को प्रेषित कोतवाल संजय त्रिपाठी को दे कर जाम समाप्त हुआ। जाम करने वालों में अरमान पासवान, अंगद मिश्रा, बन्टी चौबे, बबुआ जी, राधेश्याम बिंद, विनय सिंह, बसंत राजभर ,आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें