फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन मंच के तत्वाधान में निकला बाइक जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वाधान में मांगों को लेकर मंच के पदाधिकारियों की ओर से सोमवार को बीएसए कार्यालय से बाइक जुलूस निकाला गया। जुलूस के साथ पदाधिकारी जनपद के विभिन्न कार्यालयों में पहुंचे और कर्मचारियों से संपर्क कर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की ओर से 29, 30 व 31 अगस्त केे तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार कर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मंच के पदाधिकारियों ने बाइक जुलूस के साथ बीएसए, एससी कॉलेज, पशुपालन, जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय, नलकूप, कोषागार, कलेक्ट्रेट, मॉडल तहसील, सिंचाई, पीडब्लूडी, आईटीआई आदि विभागों के कर्मियों से संपर्क कर आंदोलन में शामिल होने की अपील की। इसके बाद जुलूस जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। मंच की जिला संयोजक सत्या सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है, सरकार उनकी मांगों को पूरा करे। वेद प्रकाश पांडेय ने कर्मचारियों से आंदोलन केे सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर सुशील कुमार पांडेय कान्हजी, बृजेश कुमार सिंह, अरविंद सिंह, धीरज राय, सुशील कुमार त्रिपाठी, घनश्याम चौबे, अवनीश सिंह, अरुण सिंह, वीरेंद्र सिंह, अजीत कुमार, राकेश मिश्रा, रमाशंकर शर्मा, राकेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें