फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 पोल गिरने से 40 गांवों में तीसरे दिन भी अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी (ब्यूरो)। शुक्रवार की देर शाम आई आंधी के कारण विद्युत उपकेंद्र सोनवानी के अंतर्गत आने वाले गांवों में कुल 23 विद्युत पोल गिर गए है और दर्जनों स्थानों पर तार गिर गए थे। जिसके बाद 80 गांवों में अंधेरा स्थापित हो गया था। हालांकि विभाग दो दिन से लगातार परिश्रम करके तारों को ठीक करने में लगा हुआ है, लेकिन अभी भी लगभग 40 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सोनवानी-लाखपुर मार्ग पर एक के बाद एक लगातार आठ विद्युत पोल धराशायी हो गया है। जिसके कारण बबुआपुर, लाखपुर, गायघाट, मुढ़ाडीह, बेलहरी,भरखोखा, पोखरा, बादिलपुर, भरसौता, हल्दी, सुल्तानपुर समेत तीन दर्जन से अधिक गांवों में बिजली नहीं जा सकी है, क्योंकि इन क्षेत्रों में 16 पोल गिरे है। हालांकि विभाग ने दो दिन से लगातार मेहनत करके गांवों की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की पुरजोर कोशिश कर रहे है। इसके लिए निजी लाइनमैनों को भी लगाया गया है। ताकि युद्ध स्तर पर कार्य सम्पन्न हो सके। तात्कालिक व्यवस्था के लिए बेकार पड़े विद्युत खंभों को उखाड़ कर बेलहरी के तरफ लगाया जा रहा है। जिससे शीघ्र सप्लाई शुरू किया जा सके। ग्रामीणों की माने तो वर्षों से जर्जर तार व झुके खंभों पर बिजली की सप्लाई की जा रही थी। पूर्व में भी पोल लगाए गए तो बालू व सीमेंट से पैक नहीं किया गया। जिसके कारण आई आंधी में 23 बिजली के पोल धराशायी हो गए। विभागीय अधिकारियों के मिली भगत से ठेकेदारों ने खूब मनमानी की है।
विद्युत उपकेंद्र सोनवानी के क्षेत्र में 23 पोल गिर जाने के कारण सभी गांवों में बिजली दे पाना अभी संभव नहीं है। सोमवार को विभाग से पोल के बाद ही बिजली दह जा सकेगा। क्षेत्र में जहां तार टूटा हुआ है वहां ठीक करके आधे से अधिक क्षेत्रों में बिजली दे दी गई है। पोल मिलने के बाद सारी समस्या दूर हो जाएगी। - सुनील पाल, अभियंता सोनवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें