फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी मंदिरों में देर रात होती रही तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। इस बार नवरात्र में देवी का आगमन हाथी पर हो रहा है, जबकि उनका प्रस्थान महिष (भैंसा) पर होगा। जिसका फल अतिवृष्टि है। वासंतिक नवरात्र के मद्देनजर पूजा की दुकानों पर शनिवार की देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं नगर समेत ग्रामीण इलाकों के प्रमुख देवी मंदिरों अगुवानी के लिए सजधज कर तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार की देरशाम तक शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मंदिरों में साफ-सफाई का कार्य चलता रहा। वहीं मंदिरों को आधुनिक और प्राकृतिक फूलों तथा विद्युत झालरों से सजाया गया है। साथ ही नगर से लेकर ग्रामीणांचलों में मां दुर्गा की आगमन की तैयारी शनिवार सुबह से ही शुरू हो गई थी। पूजन सामग्री खरीदने को लेकर बाजार में देर शाम तक चहल पहल बनी रही। हालांकि महंगाई का असर बाजार पर देखने को मिला। लेकिन मां के श्रद्धालु इससे बेफिक्र दिखे। नगर के जापलिनगंज दुर्गा मंदिर, गुदरीबाजार दुर्गा मंदिर, ब्राह्इन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, कपूरी स्थित कपिलेश्वरी भवानी, सुरही स्थित नव दुर्गा व कालीमंदिर, कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी, उचेड़ा स्थित चंडी भवानी, सोनाडीह स्थित भागेश्वरी-परमेश्वरी देवी, निधरिया स्थित काली मंदिर में साफ-सफाई कर रंगबिरंगे झालर एवं फूलों द्वारा सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें