बलिया। राष्ट्रनायक चंद्रशेखर के 91वी जयंती पर 17 अप्रैल को तृतीय चंद्रशेखर हाफ मैराथन का आयोजन किया गया है। इसको लेकर आयोजन समिति के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को चंद्रशेखर नगर स्थित झोपड़ी पर हुई। कला शिक्षक डॉ. इफ्तेखार खां ने कहा कि पिछले बार से भी बड़ा आयोजन इस बार किया जाएगा। आयोजन समिति के भवतोष पांडेय ने बताया कि समिति पूर्व प्रधानमंत्री युवा तुर्क चंद्रशेखर के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित है। समिति के सचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस बार के आयोजन में अधिक से अधिक प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करने की योजना बनाई जा रही है। इस बार प्रथम से लेकर 21 स्थान तक प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाना है। रणजीत सिंह, अखिलेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अनिल सिंह, शारदा सिंह, प्रदीप सिंह, मनोज शर्मा, अभिषेक सिंह, रुस्तम अली, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे। इस मौके पर सचिव उपेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत किया। अध्यक्षता राघव सिंह तथा संचालन प्रदीप यादव ने किया।