फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के मामले को गंभीरता से ले पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर मंगलवार की शाम एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में एंटी रोमियो टीमों के प्रभारी और सदस्य पुलिस कर्मी तथा महिला पुलिस मौजूद रही। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष संध्या सिंह सहित छह महिला कांस्टेबिलों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि एएसपी ने कहा कि पुलिस महिलाओं के मामले को गंभीरता से ले।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने महिला पुलिस कर्मियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केंद्र और सूबे की सरकार ने कई संशोधन किए है। कहा कि थाने में आई हर पीड़ित महिला की बाते सुनने के साथ ही उसके मामले का निस्तारण करें। महिलाओं के प्रकरण में हर पुलिस कर्मी को मामले की गंभीरता समझनी होगी। अभियोजन के संयुक्त निदेशक एके सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कानून में कई संशोधन किए गए है। शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय ने कहा कि थाने में आई हर महिला को पूरी संवेदना के साथ सुना जाय। इस मौके पर चौकी प्रभारी चंद्रशेखर सिंह, अजीत सिंह, सरफराज अहमद, संजय कुमार सिंह सहित महिला हेल्प लाइन की महिला अधिकारी और महिला पुलिस कर्मी के साथ ही एंटी रोमियों की टीमें मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें