करंजाकला(जौनपुर)। करंजाकला ब्लॉक परिसर में बुधवार को पेयजल एवं स्वच्छता जागरूकता गोष्ठी आयोजित हुई तथा रैली निकाली गई। बतौर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी साहब सरन रावत ने कहा कि जाने अनजाने मे पेयजल स्रोतों मे मिलने वाली गंदगी मानव शरीर को रोगग्रस्त बना देती है। उन्होंने कहा कि हमें बीमारियों से बचने के लिये स्वच्छ पेयजल एवं शुद्ध वातावरण का ग्राहण करना चाहिए। कहा कि जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए शुद्ध पेयजल का प्रयोग करना चाहिए। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर राम प्रवेश, अलोक तिवारी, डॉ. प्रवीण दीक्षित, सुजीत कुमार, गोपाल शर्मा, मुन्ना मौर्या, तौकीर आजम, परवेज, विनोद, तरुण आदि लोग मौजूद रहें।