सुखपुरा। थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में मां दुर्गा एवं राधा कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रविवार की रात किया गया। वाराणसी के आचार्य संतोष कुमार मिश्र एवं उनके सहयोगी राम कुमार शुक्ल, बागीश शुक्ल एवं प्रमोद उपाध्याय ने विधि विधान से मूर्तियों का पूजन अर्चन कराया। मुख्य यजमान की भूमिका में अजय त्रिपाठी एवं उनकी पत्नी अंजू त्रिपाठी रही। प्रभारी निरीक्षक संजय द्विवेदी, उप निरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, राघव राम यादव, धर्मेंद्र यादव, रमेश, हरेंद्र साहनी एवं ओम प्रकाश सिंह मौजूद रहे। इसके पूर्व दोनों मूर्तियों को जुलूस की शक्ल में पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। कस्बे के विभिन्न मंदिरों से होते हुए जुलूस थाना परिसर स्थित मंदिर पर आकर समाप्त हुआ, इसके उपरांत प्राण प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न किया।