नरहीं। एलबीबी कान्वेंट स्कूल सुरही बलिया का नवां वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह मनाया गया। इसमें विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विश्व में सामाजिक बुराइयों पर एक तरफ जहां चोट की गई। वहीं भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में कसीदे पढ़े गए। मुख्य अतिथि उपेंद्र तिवारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि ग्रामीण अंचलों बड़ी प्रतिभा छिपी हुई है। यहां के बच्चों ने जो कार्यक्रम किया वो बड़े बड़े शहरों में देखने को नहीं मिलता। विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार राय, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. दीपक राय, वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रबंधक समरेंद्र उर्फ कंचन ओझा, प्रधानाध्यापक अमित कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी एके राय थे। सभा की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक रामजी राय ने किया। सुमंगल राय, अखिलेश राय, अमरीश तिवारी, श्यामलाल राय, जीतन चौधरी, गौस अली आदि उपस्थित थे। संचालन अध्यापक सुशील राय द्वारा किया गया।