फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बाइक पर बंदर के कूदने से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। थाना के रेवती बैरिया मुख्य मार्ग पर चौबे छपरा मुनिछपरा गांव के बीच चलती बाईक पर बंदर के कूदने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सहतवार थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह गांव निवासी आशुतोष चौबे पुत्र काशी नाथ चौबे (32) बाइक द्वारा बैरिया जा रहे थे। श्री चौबे मुनिछपरा गांव के पहले सड़क के दोनों किनारों पर लगे बबूल के झुण्डों से अभी आगे बढ़ रहे थे कि एक बंदर उनकी बाइक पर एकाएक कूद पड़ा। बंदर के कूदने के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी राहगीर ने इसकी सूचना दी, मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिर में चोट एवं कान से रक्तस्राव के चलते घायल को सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें