फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। देवेंद्र पीजी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ। इस दौरान एनएसएस के स्वयंसेवकों ने रैलियों और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित व दीप जलाकर किया गया। मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर साजिद हुसैन ने समाज और राष्ट्र निर्माण में एनएसएस की महती भूमिका को रेखांकित किया। शिविर में स्वच्छता अभियान, एड्स, जनसंख्या नियंत्रण, दहेज उन्मूलन, मद्य निषेध, बेरोजगारी, साक्षरता अभियान, पौधरोपण के अलावा अन्य समाजोपयोगी कार्य किए गए। इसके पूर्व सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, सामूहिक गीत आदि की प्रस्तुति की गई। प्राचार्य डॉ हरेराम सिंह ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर डा. बलदेव सिंह, डा. वीरेंद्र सिंह, अशोक सिंह , अरविंद सिंह, डा. सरिता गौड़ , डा. शिवाकांत मिश्रा, अमित भारती, कीर्ति मिश्र आदि लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम अधिकारी डा. मिथिलेश सिंह ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें