फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक गांवों में खुलेंगे मंगल पांडेय जागरूक युवा क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भारत गांवों का देश है। जब तक गांवों का विकास होगा तो देश का विकास नहीं हो पाएगा। इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उक्त बातें आखार निवासी मंगल पांडेय विचार मंच के संरक्षक अरूण सिंह ने रविवार के दिन नगवा ढाले पर बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय विचार मंच ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए जनपद के प्रत्येक 945 गांवों में मंगल पांडेय जागरूक युवा क्लब का गठन कर उन्हें प्रशिक्षण देकर सक्रिय करेगा। कहा कि इसी क्लब के माध्यम से गांवों के उत्साही युवा गांव में हो रहे विकास कार्यों तथा सरकारी योजनाओं की गहन से निगरानी करेंगे और अभिलेख को दुरुस्त करेंगे। इसके लिए मंगल पांडेय विचार मंच की कार्यकारिणी ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। ब्लाक के युवा विचार मंच के पदाधिकारियों से संपर्क कर अपने गांव में क्लब खोलने के लिए संपर्क भी स्थापित कर सकते हैं। जिन्हें पत्रावली के साथ-साथ मार्ग दर्शन भी दिया जाएगा। इसके लिए जनपद के प्रत्येक ब्लाकों में पंजीयन स्थल की स्थापना का निर्णय लिया गया है। मंच के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने मंगल पांडेय जागरूक युवा क्लब के गठन को गांवों के लिए क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि इससे पात्र ग्रामीणों को उनका अधिकार मिलने में मदद मिलेगी। इस मौके पर गणेश सिंह, अरूण कुमार साहू, पन्नालाल गुप्ता, बब्बन विद्यार्थी, राजू मिश्र, तिरूपति पांडेय, नितेश पाठक, अख्तर अली, अंजनी सिंह, डा. सुरेशचंद्र प्रसाद, डा. हरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संचालन रंजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें