फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद किये गए स्व. कपिलदेव राय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कई शिक्षण संस्थाओं समेत बाबा दशरथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाछापार के संस्थापक स्व. कपिलदेव राय की प्रथम पुण्यतिथि पर सोमवार को विद्यालय प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा व गोष्ठी का आयोजन किया। स्व. राय की पुत्रवधू शीला राय ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। विद्यालय की प्रबंधक पूनम राय ने कहा कि स्व. राय महान शिक्षाविद थे। प्रधानाध्यापक पंकज कुमार राय ने कहा कि स्व. कपिलदेव राय जैसी शख्सियत विरले ही पैदा होती हैं। इस मौके पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को स्व. राय की पुत्रवधू ने पुरस्कृत किया। वरिष्ठ शिक्षक राजेंद्र यादव, कन्हैया गुप्त, सतीश चंद्र, सुरेंद्रनाथ तिवारी, अरुण राय, मुन्ना राय, सियाराम वर्मा, बैजनाथ चौहान, धनुषधारी राम आदि थे। संचालन प्रदीप राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें