फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असहले के बल पर पशुपालक को बंधक बना खोल ले गए भैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। क्षेत्र के ग्राम सभा रजौली गांव में मंगलवार की रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने पशुपालक को बंधक बनाकर भैंस खोल ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पशुपालक ने शोर मचाना शुरू किया। लेकिन सरस्वती पूजा में बज रहे लाउड स्पीकर के शोर के आगे उसकी आवाज लोगों को सुनाई नहीं पड़ सकी। जिसके कारण बदमाश भैंस लेकर भागने में सफल हो गए। पीड़ित ने बुधवार की सुबह अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध थाने में तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रजौली गांव निवासी हरेराम तुरहा प्रतिदिन की भांति मंगलवार की शाम भैंस को खिलाकर पलानी में बांध दिया। इसके बाद भोजन करके सो रहा था। इसी बीच हथियार से लैस आधा दर्जन बदमाश पहुंचे और पशुपालक को कट्टे की नोक पर बंधक बनाकर उसकी भैंस खोल ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पशुपालक ने हल्ला मचाना शुरू किया, लेकिन सरस्वती पूजन समारोह में बज रहे लाउड स्पीकर की आवाज के आगे लोगों को सुनाई नहीं दी। आसपास के लोग जब कुछ देर बाद पशुपालक के घर पहुंचे तो पशुपालक ने आपबीती सुनाई। उधर, तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें