फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशर्ीलता के खिलाफ संकल्प के रंगकर्मियों ने जगाई अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। संकल्प साहित्यिक सामाजिक एव सांस्कृतिक संस्था की ओर से बुधवार को मनियर के परशुराम स्थान पर अशलीलता व फूहड़पन के खिलाफ साझा सांस्कृतिक अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ नगर पंचायत मनियर के अध्यक्ष भीम गुप्ता ने फीता काट कर किया।
विज्ञापन

संस्था के रंगकर्मियों ने जनगीतों के माध्यम से लोगों को अश्लीलता के खिलाफ जागरूक किया। रंगकर्मियों ने बेटी बचाओ नाटक की प्रस्तुति के साथ ही भिखारी ठाकुर की अमर कृति गबर घिचोर की प्रस्तुति कर लोगों का मनोरंजन कराया। डॉ. अशोक कंचन जमालपुरी ने शेरों शायरी की प्रस्तुति की। संकल्प के सचिव आशीष त्रिवेदी ने कहा कि अश्लीलता के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान महिलाओं के मान-सम्मान और बेहतर समाज निर्माण को लेकर है। इस मौके पर स्मृति निधि, सोनी, ट्विंकल गुप्ता, अनू गुप्ता, पुष्पा, आनंद कुमार चौहान, सुनील शर्मा, चंदन भारद्वाज, राजेश साहनी, अर्जुन, अमित, गोविंदा, प्रेम कुमार, कृष्ण कुमार, हरेंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें