फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक ध्रूवीकरण के सहारे भाजपा ने दर्ज की है जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि भाजपा ने गुजरात में सांप्रदायिक ध्रूवीकरण के सहारे जीत दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि कपिल सिब्बल और मणिशंकर अय्यर के बयानों के कारण कांग्रेस को गुजरात में मुंह की खानी पड़ी। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में विद्यार्थी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को मुस्लिम महिलाओं की काफी चिंता है, लेकिन हिंदू विधवा महिलाओं के हित संरक्षण के लिए भाजपा संजीदा नहीं है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि हिंदू विधवा महिलाओं की कब सुध लेंगे। गुजरात चुनाव के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में विद्यार्थी ने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव में सपा के प्रदर्शन को लेकर समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन आने का सब्जबाग दिखाकर सपा में आने वाली भाजपा से लोगों का मोहभंग हो चुका है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें