फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानकुंज में खेलकूद क्रीड़ा सप्ताह का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। ज्ञानकुंज एकेडमी बंशी बाजार के प्रांगण में रविवार को खेलकूद क्रीड़ा सप्ताह का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष ज्योति स्वरूप पांडेय प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा पांडे एवं प्रबन्धक देवेंद्र नाथ सिंह के देखरेख में जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वदेव सिंह यादव ने मशाल प्रज्वलन कर किया। इस दौरान ज्ञानकुंज एकेडमी के मुख्य धावक ने मुख्य अतिथि से मशाल लेकर ग्राउंड का परिक्त्रस्मा पूरा किया और इसे विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा आरपी सिंह को सौंपा। इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सर्वदेव सिंह यादव ने कहा कि जलता हुआ यह मशाल चेतना का प्रतीक है मुझे विश्वास है कि स्कूल की क्रीड़ा चेतना प्रबंध समिति के निर्देशन तथा विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों के सम्यक प्रयास से निरंतर क्त्रिस्याशील रहेगी और विद्यालय से प्रतिभावान खिलाड़ी पैदा होते रहेंगे जो देश विदेश में अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। प्रबन्धक देवेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर सुदुर ग्रामीण क्षेत्र का विद्यालय पूर्वांचल का कैंब्रिज है जो शिक्षक अभिभावक और छात्र छात्राओं के संयुक्त प्रयास से प्रतिभावान छात्र जागरुक नागरिक एवम उत्कृष्ट श्रेणी के खिलाड़ियों को पैदा करने का प्रयास कर रहा है उद्घाटन सत्र के पश्चात विद्यालय की दो टीमों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता हुई जिसमें ग्रीन हाउस बिजेता तथा रेड हाउस टीम उपविजेता रही। साथी स्कूल प्रांगण में चल रहा है स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्त्रस्म के समापन सत्र में मौजूद छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वदेव सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड का प्रशिक्षण प्रशिक्षण बाल श्रम एवं गाइडों में एक नियंत्रित वह अनुशासित जीवन चर्या का प्रशिक्षण है इस प्रशिक्षण के द्वारा बच्चे जहां एक ओर व्यायाम व दैनिक जीवन में बिपिन विपरीत परिस्थितियों के बीच रहने का कौशल विकसित करते हैं वहीं दूसरी ओर अनुशासित व आज्ञाकारी होने के कारण जीवन में सफलता की ऊंचाइयां प्राप्त करते हैं इस मौके पर सचिव जिला कबड्डी मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव कोच गोविंद गुप्ता सचिव जिला बालीबाल संघ नीरज राय आसिफ रितु सिंह अवधेश मिश्रा उपप्रधानाचार्य श्रीमती शीला सिंह दीपक तिवारी नीरज उपाध्याय आदि मौजूद थे। आभार प्रकट विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र नाथ सिंह ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें