फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष छोटेलाल व मंत्री बने रणजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल स्थित चिकित्सक संघ भवन में रविवार को उप्र प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष देव प्रकाश सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान छोटेलाल प्रसाद ने अपने प्रतिद्वंदी बीएम यति को 12 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की। जबकि रणजीत बहादुर यादव ने अपने प्रतिद्वंदी बृजभान पांडेय को 12 मत से पराजित कर मंत्री पद पर विजयी रहे। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार राय तथा कोषाध्यक्ष पद पर मेवा राम को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस मौके पर सुशील कुमार त्रिपाठी, अवधेश सिंह, रमावती पांडेय, अनिल सिंह, दशरथ यादव, सुशील ओझा, अरूण सिंह, अविनाश चौरसिया, योगेंद्र नाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें