फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय के पास ही गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर (बलिया)। विकास खंड मुरली छपरा क्षेत्र सुकरौली ग्राम पंचायत स्थित सुकरौली गांव के प्राथमिक विद्यालय के ठीक सामने करीब चार फीट की दूरी पर वर्षों से कच्चा नाला बह रहा है । ठीक उसी नाले से सटे विद्यालय में पढ़ने वाले मासूम कभी भी गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। लेकिन इस दुर्व्यवस्था पर किसी भी जिम्मेदार का आज तक ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार विकास खंड स्तर से लेकर जिलास्तर तक के उच्चाधकारियो से की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस बाबत उपजिलाधिकारी बैरिया राधेश्याम पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें