(बलिया)। सेवानिवृत्त शिक्षक कर्मचारी अधिकारी समन्वय समिति की बैठक सोमवार को कोषागार परिसर में स्थित शिवमंदिर पर आयोजित की गई। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि वर्ष 2016 के पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षकों को चार सितंबर 2017 को जारी शासनादेश से वंचित रखा गया है। प्रेमसुख ने देयकों के भुगतान के बाबत दिए गए पत्रक पर कार्रवाई नहीं होने पर रोष व्यक्त किया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देयको के भुगतान व शासनादेश लागू करने के लिए डीएम को पत्रक देने का निर्णय लिया। इस मौके पर सूर्यनाथ राम, अनिरुद्ध सिंह, बीएन पांडेय, लक्ष्मण प्रसाद, रामबदन तिवारी, केएन तिवारी, मो.शहीद, चंद्रमा सिंह, रविंद्र नाथ, प्रमोद कुमार, बैजनाथ पांडेय, केशव सिंह, मो. शफीउल्लाह, शांति सिंह, नर्वदेश्वर मिश्र, भगवान शर्मा, गुलाब चंद, अमावस राम, विश्वनाथ, श्रीराम सिंह, समशेर, प्रभुनाथ तिवारी, सीताराम आदि थे।