फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उर्फ सलेमपुर गांव में गुरुवार की रात एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे इलाज के लिए पीएचसी ले गए। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गांव निवासी रामाश्रय बिंद की पत्नी संझारी देवी (28) देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रुप झुलस गई। परिजन उसे इलाज के लिए पीएचसी लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही देर रात ग्रामीणों की भिड़ लग गई। ग्रामीणों ने बताया की विवाहिता का पति रामाश्रय बिंद गुजरात में रहकर नौकरी करता है। वह एक सप्ताह पहले वह घर आया था। गुरुवार की रात पति-पत्नी में कोई बात लेकर कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया था। फिलहाल विवाहिता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें