फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के लिए कत्ल की रात, झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर निकाय चुनाव के लिए 26 नवंबर को जिले के दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में मतदान शुरू होगा। उधर, प्रत्याशियों ने भी अंतिम समय को बतौर कत्ल की रात पूरी ताकत झोंकने का काम करेंगे। इसके लिए जहां प्रत्याशियों की ओर से जगह-जगह दावतों का इंतजाम किया गया वहीं समर्थक भी अंतिम दिन का लाभ लेने से नहीं चूक रहे। ऐसे तो सभी प्रत्याशी नामांकन के बाद से ही प्रचार-प्रसार में अलग-अलग तरीके से जुटे हैं। लेकिन मतदान के महज कुछ घंटे पहले शनिवार की रात प्रत्याशियों व इनके समर्थकों के लिए भी खास है। बताया जाता है कि अंतिम दिन होने के कारण समर्थकों की डिमांड भी बढ़ जाती है वहीं प्रत्याशी भी इसको लेकर पूरी ताकत लगाए हुए हैं। बताया जाता है कि शहरी इलाकों में अलग-अलग प्रत्याशियों की ओर से किसी न किसी समर्थक के घरों पर दावत का इंतजाम किया गया है जो देर रात चलने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो दावतों के बीच प्रत्याशियों की ओर से अंतिम रणनीति भी बनाई जाती है। इनके निशाने पर बूथ की व्यवस्था से लेकर मोहल्ले से मतदाताओं को लेकर बूथों पर ले जाकर मतदान कराना भी शामिल होता है। इसके अलावा बूथों पर एजेंट बनाने व मतदाताओं पर निगाह रखने की भी तैयारी की जाती है। उधर, निकाय चुनाव को लेकर कई प्रत्याशियों की ओर से घर-घर मतदाता पर्ची भी भेजी गई है। हालांकि इसकी व्यवस्था जिला प्रशासन के निर्देश पर बीएलओ की ओर से भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें