फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बालू परिवहन में लगी बड़ी नाव सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। अवैध बालू परिवहन व भंडारण पर जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की सख्ती का असर शनिवार को दिखा, जब बैरिया थाना क्षेत्र के अठगावा में नदी उस पार से आई बड़ी नाव को पुलिस ने पकड़ कर सीज कर दिया। हालांकि तस्कर नदी में कूदकर भागने में सफल रहे। इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। जिलाधिकारी ने ऐसे माफियाओं पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। बता दें कि दो दिन पहले भी तस्करों को पकड़ने का प्रयास पुलिस की थी लेकिन पुलिस पर फायरिंग करते हुए ये तस्कर नदी पार बिहार की तरफ भाग निकले थे। शनिवार को जिलाधिकारी व एसपी अनिल कुमार को सूचना मिली कि नदी उस पार से बड़ी नाव से बालू गिराया जा रहा है। इस पर पुलिस को तत्काल सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुँची व नाव को कब्जे में ले लिया। पुलिस की भनक लगते ही तस्कर नदी के रास्ते भाग निकले। नाव को सीज किया जा चुका है। उसका इंजन व बैटरी आदि निकाल दी गई है। बता दें कि पुलिस ने इन्हें पकड़ने का प्रयास दो दिन पहले भी किया था लेकिन तस्कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए नदी के रास्ते भाग गए थे। इस कार्रवाई से बालू का अवैध परिवहन व भंडारण करने वाले माफियाओं को करारा जवाब मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें