बलिया। बैरिया तहसील प्रांगण में भोपालपुर गांव में कोटेदार के खिलाफ पिछले तीन दिनों से चल रहा कार्डधारकों का अनशन शुक्रवार को उप जिलाधिकारी राधेश्याम पाठक व एआरओ दिनेश कुमार ने अनशनकारियों की सभी मांगों को मानते हुए जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया और आश्वस्त किया कि उक्त कोटेदार की दूकान निरस्त कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
गोपालपुर क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि यहां के कोटेदार ने खाद्यान्न वितरण में जमकर अनियमितता किया है, जिसके खिलाफ वहां के दर्जनों कार्ड धारक उप जिलाधिकारी बैरिया, जिलापूर्ति अधिकारी आदि के यहां शिकायत पत्र देकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। जिसे गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार से जांच कराई, जिसमें कार्ड धारकों का आरोप सही पाया गया और जिलापूर्ति अधिकारी बलिया ने उक्त कोटेदार के खिलाफ दंडात्मक कारवाई करने की संतुति भी की थी, बावजूद आज तक कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई न हो सकी, जिससे वहां के प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार यादव उर्फ बब्लू ने बुधवार को आमरण अनशन पर बैठ गए थे।