फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठे से पकड़ा गया अवैध शराब का जखीरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के तहत शनिवार को बांसडीहरोड पुलिस ने थाना क्षेत्र के अमदौर गांव के एक ईंट भट्ठे पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को अरुणांचल प्रदेश निर्मित करीब साढ़े तीन लाख रुपये की 4440 शीशी अवैध शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष बृजेश शुक्ला ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि अमदौर गांव के सुरेंद्र चौधरी के ईट भट्ठे पर भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाई गई है।जहां से ट्रैक्टर ट्रॉली पर लादकर कही ले जाने के फिराक में है। सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने छापेमारी की। जहां से एक ट्रैक्टर ट्राली भी बरामद की गई है। एसओ ने बताया कि गलत करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने कारोबार में लिप्त सुरेंद्र यादव सहित अन्य चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें