बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्देशानुसार वर्ष 2017 पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में महाविद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिता 10 अक्तूबर को वीर लोरिक स्टेडियम में आयोजित होगी। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता टीडी कालेज के मैदान में आयोजित होगा। यह जानकारी टीडी कालेज के प्राचार्य केके मिश्रा ने दी। बताया कि 100, 400, 1500 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा जेवेलिन थ्रो, चक्र थ्रो, लम्बी व ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो व कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। बताया कि इस प्रतियोगिता में स्नातक प्रथम वर्ष एवं एमए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं ही भाग लेंगी।