बलिया। जाति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर खरवार समाज का धरना सोमवार की देर शाम स्थगित हो गया। इस बाबत शासन की ओर से जारी शासनादेश प्राप्त होने पर डीएम ने सभी तहसीलदारों को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है।
खरवार जनजाति कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष कमलेश खरवार की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। डीएम ने बताया कि शासनादेश के क्रम में सभी तहसीलदारों को निर्देश जारी कर दिया गया है। इस मौके पर रामाशंकर खरवार, नरेन्द्र खरवार, दिलीप खरवार, राघवेन्द्र, सुरेश, शिवपूजन, नैन, लोली, अशोक, गौरी, शिवप्रसाद, पिंटू आदि थे। उधर, आदिवासी खरवार सेवा समिति की बैठक कंपनी बाग में आयोजित की गई। गोपाल खरवार कर्णपुरी ने कहा कि सरकार ने भी माना है और खरवार को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने के बाबत शासनादेश जारी किया है। लेकिन इसी आरोप के तहत जनवरी महीने से ही खरवार का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा था। बैठक में वासुदेव खरवार, परशुराम खरवार, रामनाथ दरोगा, बिहारी खरवार, पशुपतिनाथ, मनोज, दयाशंकर, मुकेश, लल्लन, मुक्तेश्वर, रविन्द्र, जुगनू, प्रभुनाथ, शिवशंकर खरवार आदि थे।