फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय नगवां में मंगलवार को स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ पर्यावरण विषय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गया। जिसमें वक्ताओं ने पर्यावरण से होने वाले लाभ व हानि के बारे में बताया। शुभारम्भ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. संतोष कुमार राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा परिसर में पौधरोपण कर किया।
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि पर्यावरण एक प्राकृतिक परिवेश है, जो पृथ्वी पर जीवन को विकसित व पोषित करता है। संतुलित व प्राकृतिक वातावरण पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व को बनाए रखता है। इसके पूर्व प्रभारी प्राचार्य चंदन साहू ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस मौके पर डा. संजय कुमार पांडेय, डा. दिनेश कुमार शर्मा, डा. प्रदीप कुमार यादव, डा. सत्येंद्र कुमार, डा. विवेक सिंह, डा. शिवेंद्र नाथ दुबे, डा. शशिप्रभा गौतम, सुरेश प्रसाद, अभिषेक कुमार, हरिशंकर पाठक आदि मौजूद रहे। संचालन छात्रा कुमारी निधि राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें