फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चितौड़ा झील के मैदान में मनेगा विजयोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोई भी समाज जब अपने इतिहास और पूर्वजों को भूल जाता है तो उसका अंत होने लगता है। ऐसे में हमें अपने समाज, देश के उत्थान के लिए अपने इतिहास एवं पूर्वजों की यादों को संजोकर रखना पडे़गा। यह बाते सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्र तथा प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान नेताद्वय ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर बहराइच के चित्तौड़ा झील के मैदान पर दस जून को सुहेलदेव की भाष्य पूजन-अर्चना एवं विजयोत्सव मनाया जाएगा। इस समारोह में प्रदेश से करीब दो लाख लोगों को ले जाने की व्यवस्था की गई है। कहा कि प्रदेश में सपा, बसपा के इशारे पर सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर तथा जिलामंत्री प्रतिनिधि गुड्डू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें