फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद

Mon, 24 Oct 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में शनिवार को हुई तेज बारिश से गिरी धान की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होनी है। इसके मद्देनजर विपणन विभाग पूरी तरह तैयार है। एक लाख एमटी लक्ष्य रखने के साथ ही पूरे जनपद में कुल 31 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। लेकिन हर साल की तरह इस साल भी किसानों को अपनी मेहनत की फसल को लेकर दो-चार न होना पड़े। इसे लेकर वे सकते में है। लेकिन विपणन अधिकारी नरेंद्र तिवारी के अनुसार क्रय केंद्र की हर व्यवस्था चुस्त दुरूस्त हो गई है। 
विज्ञापन



धान की कटाई के बाद, मड़ाई आदि का कार्य गांवों में इन दिनों युद्धस्तर पर चल रहा है। अब तक का इतिहास रहा है कि कभी भी शासन-प्रशासन किसानों के अनुकूल क्रय केंद्र का बंदोबस्त नहीं कर पाया। कभी किसी क्रय केंद्र पर बोरी का अभाव रहता है तो कहीं-कहीं क्रय केंद्र से घटतौली की शिकायत आई है। इस तरह इस साल भी किसानों की जेहन में अपनी मेहनत की फसल बेचेने तथा मूल्य को लेकर किसान चिंतित है।

अब देखना यह है कि जिला प्रशासन किस तरह की व्यवस्था किसानों को मुहैया करा रही है। जनपद के कुल छह तहसील में सदर तहसील में चार, बांसडीह तहसील में पांच, रसड़ा तहसील में पांच, बैरिया में छह, सिकंदरपुर में छह, बेल्थरारोड में पांच क्रय केंद्र खोले जाएंगे। जिला विपणन अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि इस साल धान की खरीद का लक्ष्य कुल एक लाख एमटी रखा गया है तथा 31 केंद्र खोले गए हैं। बोरियों की पर्याप्त व्यवस्था है। कम करने पर और मंगा ली जाएगी। फिलहाल विभाग के पास दो हजार गांठ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें