फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकोट व जोधपुर से दो ट्रेनों से बलिया पहुंचे 3012 श्रमिक

विज्ञापन
राजस्थान से माडल रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर नाम पता दर्ज कराते प्रवासी श्रमिक। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। गुजरात के राजकोट रेलवे स्टेशन व राजस्थान के जोधपुर से श्रमिक स्पेशल ट्रेन क्रमश: बुधवार की देरशाम व गुरुवार को बलिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान दोनों ट्रेनों में कुल 3012 मजदूर सवार थे। जिनका स्वास्थ्य परीक्षण करके सरकारी बसों से सभी को लंच पैकेट व पानी का बोतल देकर उनके गृह जनपद रवाना किया गया।
विज्ञापन

गुजरात के राजकोट रेलवे स्टेशन से श्रमिक स्पेशल ट्रेन बुधवार देरशाम मॉडल रेलवे स्टेशन पहुंची। जिसमें विभिन्न जनपदों के 1775 मजदूर सवार थे। जबकि बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे राजस्थान के जोधपुर से श्रमिक ट्रेन 1237 मजदूरों को लेकर बलिया पहुंची। जिन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए बोगियों से उतारा गया। इसके बाद स्टेशन पर बने गोलो में खड़ा करा कर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग की टीम ने सभी का नाम, पता व मोबाइल नम्बर दर्ज किया। इसके बाद सभी को लंच पैकेट और पानी का बोतल देकर परिवहन विभाग की बसों से उनको गृह जनपद भेजा गया। इस बार सोशल डिस्टेसिंग का पालन ट्रेन में नही दिखा। संयोग अच्छा रहा कि कोई भी संदिग्ध नहीं मिला। इस दौरान श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंचने से पहले मॉडल रेलवे स्टेशन पर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही अधिकारी व पुलिस बल सतर्क हो गए। महाराष्ट्र के औरंगाबाद रेलवे स्टेशन से श्रमिकों को लेकर ट्रेन बलिया करीब दो बजे आने वाली थी लेकिन उसके आने की सूचना रात नौ बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें