फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्टेडियम में जिम प्रशिक्षण के लिए 300 प्रति महीने शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति एवं सांसद खेल स्पर्धा-2025 के आयोजन के लिए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में खिलाड़ियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने वीर लोरिक स्टेडियम के बहुउद्देशीय हाॅल एवं खेल मैदान में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। साथ ही जिम प्रशिक्षक (ट्रेनर) रखे जाने पर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि जिम प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थियों से 300 प्रति महीने शुल्क लिया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिल सके।
सांसद खेल स्पर्धा 22 और 23 दिसंबर को वीर लोरिक स्टेडियम में आयोजित होगी।
इस प्रतियोगिता में फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, स्टेलिपिक, कुश्ती, भारोतोलन, जुडो, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता बालक-बालिका दोनों वर्गों में होगी, जिसमें सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर श्रेणियां शामिल रहेंगी।
विज्ञापन

बैठक में जिला क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी, जिला उद्योग अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें