बलिया। कारगिल विजय दिवस पर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के पवित्र उद्देश्य के साथ महादान का महायज्ञ किया गया। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन और रोटरी क्लब की ओर से मंगलवार को रक्तदान शिविर लगा। इसमें 30 लोगों ने महादान किया। एनसीसी के कैडेट्स भी बड़ी संख्या में आए थे लेकिन उम्र व वजन कम होने के कारण उनसे रक्तदान नहीं कराया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत कुमार, डीडीओ राजित राम मिश्र, सीएमएस डॉ. दिवाकर सिंह, रोटरी क्लब के अध्यत्र मो. ताहिर, ध्रुवजी सिंह स्मृत सेवा संस्थान के सचिव भानु प्रकाश सिंह बबलू, 93 यूपी बटालियन एनसीसी के सूबेदार रूपक घाले इब्राहिमाबाद कारगिल शहीद अवनीश कुमार यादव के चित्र के समक्ष दीप जलाया। शहीद अवनीश कुमार के पिता सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त शिजी यादव को सम्मानित किया गया। भृगु आश्रम निवासी मणिंद्र कुमार सिंह और ज्ञान प्रकाश पांडेय ने सबसे पहले रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला की ओर से प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। एएसपी डीपी तिवारी भी शिविर में पहुंचे। शाम चार बजे तक चले शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया। सीएमओ ने कहा कि आपका रक्त किसी की जान बचाने के काम आएगा। यह आपकी सेहत के लिए अच्छा होगा। तमाम बीमारियों की समय से जांच हो जाती है। रोटरी से जोनल ट्रेनर हर्ष श्रीवास्तव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, सचिव डॉ. मुकेश वर्मा, अमिताभ शंकर श्रीवास्तव, अजीत कुमार, अनिल कुमार, मो. तारीख, डॉ. जी प्रसाद, रवि कुमार, मनीष कुमार, डॉ. एके उपाध्याय, ज्ञानेंद्र दुबे, संतोष शर्मा, मनोज वर्मा आदि उपस्थित रहे।
इन्होंने किया रक्तदान
बलिया। रोटरी क्लब से राजेश जायसवाल जापलिनगंज, रोट्रैक्ट से दीपक कुमार और छवि कुमार, ध्रुवजी स्मृति सेवा संस्थान के सचिव भानु प्रकाश सिंह बबलू, अक्सा फाउंडेशन रसतर की सचिव दिप्ती सिंह, देश दीपक यादव, मणिंद्र कुमार सिंह आदर्शनगर, ज्ञान प्रकाश पांडेय भृगु आश्रम, अमरनाथ गुप्ता पुर, अभिषेक सिंह पुर, कुष्ण कुमार सिंह कुरेजी, आशीष राय टैगोर नगर, कार्तिकेय सिंह विजयीपुर, सतेंद्र यादव सुखपुरा, राहुल मौर्या टकरसन, अब्दुल्लाह शाह, नगरा, सुनील कुमार द्विवेदी पिंडारी, संतोष कुमार शर्मा सतनी सराय, संतोष कुमार सिंह रामपुर महावल, आलोक कुमार चौबे चौबेपुर, एनसीसी 93 यूपी बटालियन से राजू कुमार यादव जई छपरा, राहुल यादव रजौली, अमन कुमार मनियर, रविकिशन तालिबपुर, सुनील कुमार यादव विसुनपुरा, चंदन चौहान नरांव, ओम प्रकास प्रजापति, द्वारिका प्रसाद, सुमित गुप्ता, खुशी सिंह, सरोज कुमार ने रक्तदान किया।
अमर उजाला फाउंडेशन और रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय पर जिला अस्पताल के ब्लड बै?- फोटो : BALLIA