फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: थाने से 700 मीटर के दायरे में दो दिन में 3 चोरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनापार। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बीते दो दिनों में तीन चोरियां हुईं। थाने से महज 700 मीटर के दायरे में ये चोरियां हुई हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के भटवाचक (दुगौली) निवासी रामजी रविवार की रात अपने परिवार के साथ मकान के दूसरे कमरे में सो रहे थे। रात में चोरी हो गई। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सोमवार की सुबह हुई। सूचना पर पहुंची मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित ने बताया कि उनकी बहू बबिता अपने मायके गई थी। मकान के पिछले हिस्से में रोशनदान लगाने के लिए स्थान छोड़ा गया है। रात को किसी समय उसी स्थान के सहारे घर में चोर घुस आए। बक्से का ताला तोड़कर एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी झुमका, छह बिछिया और 4000 हजार रुपये चुरा ले गए।
उधर, रविवार रात चोरी की नीयत से भड़ीकरा गांव में भी चोरी का प्रयास हुआ। प्रधान जयप्रकाश वर्मा का परिवार निमंत्रण में गया हुआ था। रात करीब 11:30 बजे जय प्रकाश वर्मा घर लौटे तो चार की संख्या में संदिग्ध उनके मकान के दूसरी छोर पर खिड़की के सहारे चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। यह देख उन्होंने शोर मचाया तो चार वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले शनिवार की देर रात भड़ीकरा के सहाई के डेरा पर दो घरों में चोरों ने चोरी की। सुभावती देवी पत्नी महंगू के घर के लोग सो रहे थे। इसी बीच बगल के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने सोने का मंगलसूत्र, मांगटिका, बाली, नथिया और चांदी की पायल बौर बर्तन चुरा लिए। वहीं, बगल में स्थित पशुपति के घर में नकब लगाकर चांदी की हंसुली और कनफूल समेत फूल के बर्तन (2 लोटा, 2 गिलास, 2 कटोरा, 2 परात) चुरा ले गए। पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवारों ने की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत की गई है। इस संबंध में एसएचओ सिकंदरपुर विकास चंद्र पांडेय का कहना था कि घटना की सूचना है। पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें