फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चोरी की 3 बाइक बरामद, बाल अपचारी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी की तीन मोटर साइकिल बरामद की। मामले में एक बाल अपचारी को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया है। दो आरोपी फरार है।
विज्ञापन

शहर के महावीर घाट स्थित गायत्री मंदिर पर सन्नी सिंह बाइक खड़ी कर माता के साथ पूजा करने चला गया। वापस आया तो बाइक गायब थी। खोजबीन के बाद पता न चलने पर उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

निरीक्षक विजेन्द्र सिंह यादव साथियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान रोडवेज तिराहे पर चोरी की बाइक के साथ्ब ल अपचारी के साथ पकड़ा। पूछताछ करने पर बाल अपचारी ने बताया कि उसका संगठित गिरोह है जो वाहनों की चोरी करते हैं एवं उसको दूसरे राज्यों में बेचते हैं। गिरोह का मुखिया कीनू उर्फ किविल यादव निवासी छतनवार थाना कृष्णाब्रम्ह है। राहुल राजभर निवासी कुर्सिया थाना सुखपुरा व गिरोह के अन्य सदस्य बलिया व बिहार के रहने वाले हैं। कीनू व राहुल राजभर के घर पर दबिश दी गई तो दोनों नहीं मिले। उनके घर पर दो बाइक मिलीए जो चोरी की थी। पुलिस ने बाइक चोरी के दर्ज मुकदमे में गैर जमानती व जबरन वसूली व डकैती की धारा की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें