फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लग्जरी कार से 292 बोतल शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। एसओजी और नगर कोतवाली पुलिस की संयुक्ट टीम ने एक लग्जरी कार से 292 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने कार को माल्देपुर मोड़ पर पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी सर्विलांस निरीक्षक विश्वनाथ यादव, प्रभारी स्वाट टीम हितेश कुमार और नगर कोतवाली पुलिस टीम के गिरीजेश सिंह गड़वार तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर माल्देपुर मोड़ पर सड़क के किनारे खड़ी कार की चेकिंग करने पहुंचे। पुलिस को देख उसमें बैठे व्यक्ति ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम सनी कुमार निवासी कंकड़बाग जिला पटना- बिहार बताया।
अभियुक्त ने बताया कि वह हरियाणा के गुड़गांव से शराब लेकर आ रहा है। पटना जा रहा था। होली में ऊंचे दाम पर बेचकर मुनाफा कमाने की सोच थी। कार से अच्छे ब्रांड की 292 बोतलें बरामद हुईं। जांच में कार की नंबर प्लेट के विवरण से चेसिस और इंजन नंबर भी मेल नहीं खा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें