फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: होम्योपैथिक अस्पतालों से 29 डॉक्टर अनुपस्थित रहे, रोका गया वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय के अलावा जनपद के 27 होम्योपैथिक चिकित्सालयों का जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बुधवार को निरीक्षण करायाद्ध जिसमें 29 चिकित्सक अनुपस्थित मिले। सभी गैरहाजिर चिकित्सकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। साथ ही जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी को अनुपस्थित डॉक्टरों का जवाब लेकर सीडीओ को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सभी एसडीएम और खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से यह निरीक्षण अभियान चलाकर कराया गया। इस दौरान जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश गोंड के अलावा राजकीय होम्योपैथिक जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. लिली मुनींद्र व डॉ. मनु अनुपस्थित मिले। इसके अलावा जो चिकित्साधिकारी अनुपस्थित थे, उनमें राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय रेपुरा में चिकित्साधिकारी डॉ. उपेंद्र सिंह, सीता कुंड में डॉ. रामबचन, रसड़ा में डाॅ. लाल बहादुर, सिकंदरपुर में सुनील कुमार वर्मा, काजीपुर में डॉ. नवनीता सिंह, बांसडीह में शिवकुमार सिंह, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय शेर पर डॉ. आलोक त्रिपाठी, प्रधानपुर में डाॅ. बृजेश कुमार भारती, शाह मोहम्मदपुर में डॉ. दयाशंकर, सूर्यपुरा में डाॅ. संजय कुमार, ससना बहादुरपुर में डॉ. रुबी गुप्ता, पड़री में डाॅ. राजकुमार, सरयाडीह भगत में डॉ. नरेंद्र कुमार, डुमरी में डॉ. सुशील प्रकाश सागर, उजियार में डॉ. पुनीता राय, टुटवरी में डाॅ. कनक, लालगंज में शैलेंद्र कुमार शर्मा, खरुआव में आशुतोष यादव, उधर गजियापुर में डॉ. लाल सिंह, जमीन सिसौंड में डॉ. नीलम कुमार, बहुताचक में डाॅ. राजमणि, पचखोरा में डाॅ. चंद्रिका धर, दुगाईपट्टी में डाॅ. राधावती यादव, बड़ागांव में डॉ. प्रदीप कुमार यादव, मानिकपुर में उदयराज व शंकरपुर अस्पताल पर दिव्या राजपूत शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें