फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 29 करोड़ से गांवों को संवारने की रकम जारी, विकास कार्यों को मिलेगी गति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए केंद्रीय वित्त से 29 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस धनराशि से गांवों का विकास किया जाएगा। इसमें जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायतों को रकम दी गई है। मार्च के अंत तक इस धनराशि को खर्च भी करने का निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

इधर, बीच पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट से गांवों के विकास पर भी असर पड़ा था। बजट का हर किसी का इंतजार था। इधर, चुनाव की तिथि टलती देख ग्राम प्रधान भी गांवों में कुछ नया कार्य कराने की जुगाड़ में लगे हुए थे। इसी बीच शासन से धनराशि जारी होते ही प्रधान भी सक्रिय हो गए हैं। हालांकि यह रकम कोई विशेष नहीं है लेकिन रुके कामों को आगे बढ़ाया जा सकता है। जिले में 940 ग्राम पंचायतें व 17 विकास खंड हैं। वहीं जिला पंचायत परिषद के माध्यम से भी गांवों में कार्य कराए जाते हैं।
शासन से जारी धनरशि में जिला पंचायत परिषद को 4 करोड़ 34 लाख 65 हजार 328, क्षेत्र पंचायत को व ग्राम पंचायतों को 20 करोड़ 18 लाख 85 हजार 957 रुपये की धनराशि जारी की गई है। संस्थाएं अपने-अपने हिसाब से धनराशि को खर्च करेगी। मार्च तक धनराशि को खर्च भी करने का निर्देश दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से धनराशि जारी हुई है। इसके लिए खर्च का भी गाइडलाइन दिया गया है। विकास कार्यों में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें