बलिया। लोगों की लापरवाही के चलते जिले में शनिवार को आई रिपोर्ट में कोरोना मरीजों की संख्या में उछाल पाया गया। रिपोर्ट के अनुसार 26 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 6580 हुई। इसमें पहले से भर्ती 6554 में से 6388 लोग उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 99 है। जिले में अब तक कोरोना से कुल 93 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि जनपद में कोरोना के मरीज लगातार घट रहे हैं। लेकिन त्योहार के सीजन में लोग उतनी ही लापरवाही भी कर रहे है। जबकि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार बार-बार हाथ धोने, मुंह पर मास्क लगाने तथा दो गज की दूरी बनाकर विभिन्न तरीके से जागरूक किया जा रहा है। बावजूद जनपद के लिए खुशखबरी है कि लक्ष्य के सापेक्ष जांच करने पर अधिकतम 25 से 30 लोग ही संक्रमित पाए जा रहे है।