फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में हुई मारपीट, तीन महिला समेत पांच जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जेल के बगल में स्थित कांशीराम आवास में शनिवार की सुबह दीपावली की साफ-सफाई में पानी गिराने को लेकर दो पक्ष आपस मे भीड़ गए। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों से तीन महिलाएं सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक की हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। बताया जा रहा है कि दीपावली की साफ-सफाई के दौरान पानी गिराने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के युवक ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें विशाल सिंह (22) पुत्र स्व उमेश सिंह, मीरा देवी (40) पत्नी उमेश सिंह, रीता सिंह (40) पत्नी रमेश सिंह तथा दूसरे पक्ष से राजन सोनी (18) पुत्र स्व वीरेंद्र सोनी, मां रिक्की देवी (45) पत्नी वीरेंद्र सोनी घायल हो गई। घायलों में विशाल सिंह की गंभीर हालत को देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें